{"_id":"5794f7ec4f1c1b2932c4b76b","slug":"board-examinations-postponed-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा की वजह से जम्मू संभाग में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कश्मीर हिंसा की वजह से जम्मू संभाग में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकी बुरहान की मौत के बाद हालात बिगड़ने के कारण जम्मू संभाग की बोर्ड परीक्षाओं पर भी असर पड़ने लगा है। बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों की 11वीं टर्म वन और सेकेंड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
इसके अलावा अन्य परीक्षाओं की डेटशीट भी अब देरी से निकलेगी। परीक्षाओं के स्थगित होने के बाद विद्यार्थियों में काफी निराशा है। घाटी में 27 जून से 14 जुलाई तक 11वीं टर्म वन और सेकेंड की परीक्षाएं आयोजित होनी थी। दो जुलाई तक 11 विषयों के पेपर आयोजित हुए और फिर ईद की छुट्टियां पड़ गईं। नौ जुलाई को बचे हुए विषयों के पेपर आरंभ होने थे कि इसी बीच घाटी में हालात खराब हो गए।
इससे सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। वहीं अब बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में 11वीं टर्म वन व सेकेंड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर, पुंछ और अन्य जिलों में 11वीं की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होनी थी। इसके लिए बोर्ड के साथ विद्यार्थी भी कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन अब यह परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
हालात सुधरने के बाद बोर्ड की तरफ से इसके लिए नए सिरे से डेटशीट निकाली जाएगी। खराब हालात का असर दसवीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षा पर भी पड़ेगा। बोर्ड को इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा के लिए डेटशीट निकालनी थी, लेकिन अब इसमें भी देरी होने की पूरी आशंका है।
जम्मू संभाग में परीक्षा स्थगित होने पर विद्यार्थी काफी निराश हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मियों की 18 दिन की छुट्टियां पड़ने के बाद परीक्षा के लिए दिन-रात तैयारी की थी, लेकिन अब इसको स्थगित कर दिया गया है। अब उनको नई डेटशीट निकलने पर फिर से तैयारी करनी पड़ेगी।