फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Annual Technical Festival Titiksha 2020 at Sri Mata Vaishno Devi University

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय पहुंचे 9 देशों के रोबोट, तीन दिन तक चलेगा आयोजन

Sat, 18 Jan 2020 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Annual Technical Festival Titiksha 2020 at Sri Mata Vaishno Devi University
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में देश के अठारह राज्यों समेत नौ देशों से इंजीनियरिंग के अजूबे रोबोट अपनी करामात दिखाएंगे। शुक्रवार को एनुअल टेक्निकल फेस्टिवल-तितिक्षा 2020 और रीसेंट ट्रेंड एंड एडवांसमेंट इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 6वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


तीन दिवसीय सम्मेलन में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार रोबोट अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसमें रोबो वार, हाईड्रॉलिक आर्म, स्मैश हिट, पैक-बोट, रोबो सॉकर का आयोजन होगा। वहीं विभिन्न वोकलिस्ट, म्यूजिकल बैंड आदि के भी टेक्निकल इवेंट होंगे।
विज्ञापन


तितिक्षा 2020 के को-आर्डिनेटर डॉ. राकेश झा और कांफ्रेंस के कनवीनर ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के टेक्नोक्रेट, विद्यार्थियों, स्कालरों, रिसर्चरों को अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा। 9 देशों और 18 राज्यों से 289 एब्सट्रैक्ट आए हैं। जिसमें से 219 एब्सट्रैक्ट को शार्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कान्फ्रेंस के जरिए कुछ चयनित पेपरों को यूजीसी, एससीआई के जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवि के वीसी प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed