फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   admission in mbbs on 400 seats to get start in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में 400 एमबीबीएस सीटों के लिए दाखिले जल्द

Wed, 29 May 2019 09:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 29 May 2019 09:50 PM IST
सार

  • अनंतनाग, बारामूला, कठुआ और राजोरी कालेजों में दाखिले मिलेंगे 
  • राज्य में एमबीबीएस सीटें बढ़कर नौ सौ होंगी

विज्ञापन
admission in mbbs on 400 seats to get start in jammu kashmir

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के नए मेडिकल कालेजों में अनंतनाग, बारामूला, कठुआ और राजोरी में वर्तमान अकादमिक शैक्षणिक सत्र 2019-20 से एमबीबीएस सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रति मेडिकल कालेज में 100-100 एमबीबीएस की सीटें शामिल होंगी। इसके साथ राज्य में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 900 हो जाएंगी। नई सीटों में दाखिले के लिए मेडिकल काउंसिल आफ  इंडिया (एमसीआई) से लेटर ऑफ  परमिशन (एसओपी) मिलने की जल्द उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय मेडिकल कालेज, डोडा में 50 एमबीबीएस सीटों में दाखिले के लिए काम चल रहा है। 400 एमबीबीएस छात्रों के अलावा इस साल राज्य के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस कोर्स के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 900 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। इनमें से 50 प्रतिशत सीटें राज्य की एमबीबीएस प्रवेश नीति के अनुसार महिला उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार ने इन कालेजों के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मेडिकल कालेजों अनंतनाग, बारामूला, राजोरी और कठुआ में 400 सीटें बढ़ाने के लिए बोर्ड आफ  प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओचीईई) से बात की गई है। इन मेडिकल कालेजों के लिए स्टाफ  और फैकल्टी की भर्ती एक वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करने के बाद पारदर्शी तरीके से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed