फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adhaar not needed for scholarship application

स्कॉलरशिप के लिए अब आधार नहीं होगा अनिवार्य

Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऩई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/ऩई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
adhaar not needed for scholarship application
यूजीसी का फैसला - फोटो : File Photo
विश्वविद्यालयों में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि के लिए अब छात्रों को आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य नहीं होगा। यूजीसी ने आधार नंबर अनिवार्य किए जाने के जून 2016 के अपने फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, छात्रों को स्कॉलरशिप राशि का लाभ लेने से पहले अपना पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा, ताकि बैंक उसे मान सकें। यूजीसी की उप सचिव डॉ. सुनीता ने देशभर के विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर कहा है कि स्कॉलरशिप राशि के लिए आधार अब अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन


यूजीसी ने 29 जून और 20 जुलाई को इससे पहले आधार की अनिवार्यता की सूचना जारी की थी, अब वह मान्य नहीं है।

आधार नंबर स्कॉलरशिप के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन बैंक में स्कॉलरशिप राशि के लिए विद्यार्थियों को फोटो पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed