फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   250 students get the advantage of super -50

250 विद्यार्थियों को मिल रहा सुपर-50 का लाभ

Sun, 26 Jun 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Jun 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
250 students get the advantage of super -50
- फोटो : Amar Ujala

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से सुपर-50 के जरिये प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। जम्मू जिले में छह स्कूलों में सुपर-50 कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इनमें 250 के करीब विद्यार्थी एक महीने से कई इंजीनियर, मेडिकल की प्रवेश परीक्षा का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से हर तरह की सुविधाएं प्रदान करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने पहले सरकारी स्कूलों में इवनिंग कक्षाओं का प्रयोग किया, जिसमें काफी हद तक विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद मिली। 
विज्ञापन


वहीं इवनिंग कक्षाओं में विद्यार्थियों ने काफी रुचि दिखाई। मेडिकल और इंजीनियर में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को स्थान दिलाने के लिए साल 2015 में सरकार ने कश्मीर के सरकारी स्कूलों में सुपर-50 की शुरुआत की थी। इनमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई, जब इनके परीक्षा परिणाम निकले तो काफी संख्या में विद्यार्थियों ने इंजीनियर और मेडिकल पढ़ाई के लिए स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के विद्यार्थियों के लिए भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। जम्मू जिले में छह स्कूलों में सुपर 50 कक्षाएं चलाई जा रही है। इनमें करीब 250 विद्यार्थी हर रोज शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थी इसका पूरा लाभ हासिल कर रहे हैं।


चीफ एजूकेशन अफसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि सुपर 50 में विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed