फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1700 students gave ugc net examination in jammu

जम्मू में यूजीसी नेट की परीक्षा, तीसरे दिन बैठे 1700 अभ्यर्थी

Mon, 24 Jun 2019 06:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 24 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1700 students gave ugc net examination in jammu
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
यूजीसी नेट 2019 की परीक्षा के तीसरे दिन जम्मू में करीब 1700 अभ्यर्थीयों परीक्षा दी, जबकि 2000 के करीब अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा जम्मू में पांच केंद्रों पर आयोजित करवाई गई। जम्मू के आईओएन(आयन) डिजिटल जोन कालूचक्क जम्मू में सबसे ज्यादा अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन


जम्मू में सिर्फ इसी केंद्र में परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित करवाई गई। सांबा, कठुआ आदि जगहों पर भी केंद्र बनाए गए थे। सांबा केंद्र पर भी परीक्षा दो शिफ्टों में हुई और अन्य केंद्रों पर केवल एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन


परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक थी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 तक की थी। जम्मू के आईओएन डिजिटल जोन में पहली शिफ्ट में 1004 अभ्यर्थीयों में से 738 अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी। दूसरी शिफ्ट में 755 में से 542 अभ्यर्थीयों परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने देश के 237 शहरों में 615 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एनटीए के मुताबिक 20,21,24,25,26 जून तक परीक्षा होगी, जो नए पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed