फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1253 lakh grant for research projects to Kalam Center for Science and Technology jammu

जम्मूः कलाम सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी को रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 1253 लाख की ग्रांट

Tue, 30 Jun 2020 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
1253 lakh grant for research projects to Kalam Center for Science and Technology jammu
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के गवर्निंग काउंसिल ऑफ कलाम सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केसीएसटी) को पहली ग्रांट दे दी गई है। जिसमें 1253.42 लाख रुपए तीन साल में होने वाले छह रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इस राशि में 538.42 लाख रुपए रिसर्च प्रोजेक्ट और 715 लाख रुपए केसीएसटी की बिल्डिंग तैयार करने के लिए दिए गए हैं। गवर्निंग काउंसिल ऑफ कलाम सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू की पहली बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 10 जून 2020 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यह बैठक डीआरडीओ के सेक्रेटरी डॉ. जी सतीश रैडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डॉ. रैडी ने इस दौरान आज के समय में कंप्यूटेशनल सिस्टम सिक्योरिटी एंड सेंसर की अहमियत के बारे में बताया। सेंटर को ग्रांट की गई राशि से रिसर्च और इनोवेशन में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए यह एक अनोखी पहल होगी, जिससे वहां के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इस गवर्निंग काउंसिल में डीन रिसर्च सीयूजे प्रो. बीएस भाऊ को डायरेक्टर केसीएसटी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed