{"_id":"5d640a7b8ebc3e93dd48d20b","slug":"10-percent-seats-reserved-for-ews-students-in-jammu-university-second-list-will-be-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: आरक्षित-अचीवमेंट वर्ग की दूसरी सूची आज होगी जारी, ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए 10 प्रतिशत सीटें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू: आरक्षित-अचीवमेंट वर्ग की दूसरी सूची आज होगी जारी, ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए 10 प्रतिशत सीटें
Tue, 27 Aug 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी और यूजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। जेयू द्वारा अब तक कुल तीन मेरिट सूचियां जारी कर दी गई हैं। जिसमें ओपन सीटों की दो सूचियां और आरक्षित व अचीवमेंट वर्ग की एक सूची शामिल है। जेयू प्रशासन के विभिन्न विभागों की ओर से मंगलवार को आरक्षित व अचीवमेंट वर्ग की दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
अचीवमेंट वर्ग में खेल और कला-संस्कृति के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। जेयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स ने सभी विभागों को 25 अगस्त तक किए गए दाखिलों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जेयू में 16 अगस्त को पहली मेरिट सूची, 20 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची और 23 अगस्त को आरक्षित व अचीवमेंट वर्ग की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन
सितंबर के पहले हफ्ते कक्षाएं शुरू होंगी
जेयू प्रशासन ने सभी विभागों को दो सितंबर तक अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में जेयू में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। इस वर्ष प्रत्येक कोर्स में 10 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए भी आरक्षित की गई हैं। इन पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों ने बताया कि नेट सेवा प्रभावित होने से वे ऑनलाइन फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। वहीं ओपन सीटों के तहत दाखिला प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन