बीएसएफ ने गरीब परिबारो को बांटा राशन बीएसएफ जवानो का रखा जा रहा पूरा ख्याल संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन से कंई मजूदर परिबार रोजी रोटी को लेकर तरस रहे है, जिस पर बीएसएफ ने पहल कर सीमाबर्ती गावों से ऐसे गरीब परिबारो को चिन्हित कर उन्हें बीएसएफ मुख्यालय मे राशन बांटा गया। इस अबसर पर बीएसएफ के डीआईजी सुखदेव राज,173बीं बाहिणी के कमंडिंग अधिकारी एस एस रठोर ने 250 गरीब परिबारो मे 22 किलो प्रत्येक परिबार को राशन दिया जिस मे आटा,चाबल,सरसो तेल,हलदी,मिर्च, नमक शामिल है उन के अनुसार कि सभी अच्छी कबलिटी का सामान दिया गया है। सांबा। बीएसएफ के डीआईजी सुखदेव राज ने बताया की भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात बीएसएफ के जवानो का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रत्येक जवान को मास्क व सैनिटाईजर दिया गया है। जव भी उन्हें हथियार लेकर बंकर मे जाना होता है तो हथियार को सैनीटाईज किया जाता है। जवानो को हैडकबाटर्र आने जाने को मना कर दिया गया है। लॉकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है। मास्क भी बीएसएफ की ओर से ही तैयार किए जा रहे है। सीमा पर तैनात जवानो का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा हैै। बहां पर भी समाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।