फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ayush and bachelors of physiotherapy course admission started in jammu kashmir

आयुष, बीपीटी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत विद्यार्थी कर रहे इंतजार

Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ayush and bachelors of physiotherapy course admission started in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) द्वारा सरकारी और प्राइवेट कालेजों में आयुष और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। बोर्ड ने दाखिले के लिए 304 विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की है। 
विज्ञापन


इनको गर्वनमेंट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, कश्मीर तिबिया कालेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर श्रीनगर, जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च जम्मू, एशियन श्रीनगर, कंपोजिट रिजनल सेंटर बेमिना श्रीनगर, जम्मू कालेज ऑफ फिजियोथेरेपी आदि कालेज आवंटित किए गए हैं। इनमें दाखिला प्रक्रिया कर तीन सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं बोर्ड ने बीडीएस की खाली सीटों के लिए भी दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें इंदिरा गांधी गर्वनमेंट डेंटल कालेज जम्मू में दो सीटें और आईडीएस सियोड़ा, जम्मू में 38 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) कोटे में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में राज्य के शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटे पर दाखिले के प्रस्ताव को केंद्रीय सरकार से मंजूरी मिली है। लेकिन अभी तक इस कोटे में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे अभ्यर्थियों सहित उनके अभिभावकों को चिंता सता रही है। 


ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत राज्य में 85 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें दाखिला होना अभी बाकी है। इसमें से जम्मू के लिए 30 सीटें और कश्मीर के लिए 55 सीटें हैं। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू में 30 सीटें, गवर्नमेंट मेडिकल कालेज श्रीनगर में 30 और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज श्रीनगर में 25 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed