{"_id":"5e85bcac8ebc3e76cd7ec0d3","slug":"amarujalajmu-at-gmailcom84","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा मवेशियों के लिए चारा भेजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा घूम रहे पशुओं के लिए जम्मू मुंसिपल कॉरपोरेशन के आग्रह पर दूसरा हरे चारे का ट्रक संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने को लेकर देश प्रदेश में लगाए गए लॉक डाउन के दिनों में आवारा घूम रही पशुओं को हरे चारे की किल्लत न हो,इसके लिए जम्मू कश्मीर किसान काउंसिल तथा श्री राधा माधव ट्रस्ट आर एस पुरा की तरफ से पशुओं के चारे का प्रबंध किया जा रहा है। किसान काउंसिल के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू की देखरेख में जम्मू नगर निगम के अधीन आवारा पशुओं के लिए आर एस पुरा से बरसीन हरा चारे का दूसरा ट्रक भेजा गया। महंत राजेश बिट्टू ने बताया नगर निगम जम्मू के चेयरमैन चंद्र मोहन गुप्ता व डिप्टी मेयर एडवोकेट पूर्णिमा शर्मा के आग्रह पर जम्मू-कश्मीर किसान काउंसिल जम्मू शहर के आवारा पशुओं के लिए उप जिला आर एस पुरा चारे का बंदोबस्त कर जम्मू मुंसिपल कारपोरेशन को भेज रही है। ताकि लॉक डाउन के दिनों में कोई भी पशु बिना चारे के भूखा ना रह सके। उन्होंने कहा किसान काउंसिल तथा श्री राधा माधव ट्रस्ट का एक ही मकसद है मानव जीवो के साथ पशुओं के कल्याण के लिए कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डॉउन रहेगा वे उप जिला आर एस पुरा से जम्मू मुंसिपल कारपोरेशन को आवारा पशुओं के लिए चारा भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।