{"_id":"5d03d3c28ebc3e61e90b9412","slug":"admission-in-jammu-cluster-university-to-get-started-from-27-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कलस्टर विश्वविद्यालय में 27 जून से शुरू होंगे दाखिले, 24 जून को मेरिट सूची होगी जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू कलस्टर विश्वविद्यालय में 27 जून से शुरू होंगे दाखिले, 24 जून को मेरिट सूची होगी जारी
Sat, 15 Jun 2019 12:54 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कलस्टर विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो जाएगी। 24 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग के जरिये छात्रों को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कालेजों में दाखिला दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जीजीएम साइंस कालेज में 1348 सीटें हैं। महिला कालेज गांधी नगर में साइंस व कामर्स के लिए 1043 और आर्ट्स के लिए 1022 सीटें हैं।
कामर्स कालेज में बीकाम, बीसीए व बीबीए में कुल 1097 सीटें हैं। एमएएम कालेज में बीबीए, बीसीए व साइंस के लिए कुल 534 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं कालेज में आर्ट्स विषय में 1160 सीटें हैं। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए विभिन्न कालेजों में 484 सीटें निर्धारित की गई हैं।
पीजी कोर्स के लिए विभिन्न कालेजों में 219 सीटें हैं। वहीं यूजी ऑनर्स में कालेजों में कुल 270 सीटें हैं। बीएड कालेज कनाल रोड में बीएड 220 सीटें हैं। 18 जून तक उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद 24 को मेरिट सूची जारी की जाएगी। 16 जुलाई से सभी कालेजों की नियमित रूप काम शुरू हो जाएगा।