फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action against teachers due to poor result

खराब रिजल्ट की शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Thu, 02 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 02 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
action against teachers due to poor result

जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में खराब परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। अभी तक पूरे संभाग में 29 ऐसे हायर सेकेंडरी स्कूल सामने आए हैं, जिनका परीक्षा परिणाम तीन से 25 प्रतिशत के बीच रहा है। इनमें ज्यादातर स्कूल राजोरी और पुंछ जिले में हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इनके स्टाफ पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों का 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया था। ज्यादातर पोजीशन पर निजी स्कूलों का ही कब्जा रहा था। वहीं सरकारी स्कूलों के कम परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


माडल स्कूल, स्मार्ट कक्षाएं और अन्य कई योजनाओं के बावजूद सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार होता दिख नहीं रहा है। शिक्षा निदेशक जम्मू ने सभी सीईओ को खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्ट में 29 स्कूल अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें 18 स्कूल राजोरी और पुंछ जिले में हैं। पांच सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम तीन से दस प्रतिशत, 11 स्कूलों का 11 से 20 प्रतिशत और 13 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 20-25 प्रतिशत के बीच रहा है।


सीईओ ने रिपोर्ट शिक्षा निदेशक जम्मू को भेज दी है। शिक्षा निदेशक ने विषय के हिसाब से भी स्कूल के परीक्षा परिणाम की सूची तैयार करने को कहा है। इस सूची के जरिये देखा जाएगा कि किस विषय का परीक्षा परिणाम खराब है और उसके लेक्चरर ने विद्यार्थियों को पढ़ाने में कहां कमी रखी है। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से लेक्चरर और प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed