{"_id":"5ccb4f58bdec22076c4ec055","slug":"181556827992-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू क्लस्टर विवि में दाखिला लेने वालों की बढ़ी संख्या, पांचवें दिन 328 विद्यार्थियों के नामांकन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू क्लस्टर विवि में दाखिला लेने वालों की बढ़ी संख्या, पांचवें दिन 328 विद्यार्थियों के नामांकन
Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ते दिनों के साथ वृद्धि हो रही है। दाखिले के पांचवें दिन मंगलवार को क्लस्टर विश्वविद्यालय में कुल 328 दाखिले हुए। क्लस्टर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले चार कॉलेजों में मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
मेरिट के आधार पर कॉलेजों में करीब 5500 सीटों पर नामांकन किया जाना है। पांचवें दिन कुल 500 विद्यार्थियों को यानी रैंक 2001 से 2500 वाले को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें से 328 विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे।
काउंसिलिंग दो शिफ्ट में हुई। क्लस्टर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले चार कॉलेजों, जिसमें महिला कॉलेज गांधीनगर में 98, जीजीएम साइंस कॉलेज में 95, एमएएम कॉलेज में 67 और एसपीएमआर कॉलेज में 68 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। दाखिले के पहले दिन कुल 264, दूसरे दिन 294, तीसरे दिन 330 और चौथे दिन 324 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। काउंसिलिंग की प्रक्रिया गांधीनगर कॉलेज में चल रही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने 5500 सीटों पर दाखिले के लिए आठ हजार रैंक तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो उसके लिए काउंसिलिंग शेड्यूल का दूसरा राउंड हो सकता है।
कॉलेज दाखिले
महिला कॉलेज गांधीनगर 606
जीजीएम साइंस कॉलेज 459
एसपीएमआर कॉलेज 268
एमएएम कॉलेज 207
अब तक कुल दाखिले 1540