{"_id":"5d279d5c8ebc3e6cb20cf9aa","slug":"15628772484-jammu-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन सात सौ पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने करवाया पंजीकरण, 20 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पहले दिन सात सौ पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने करवाया पंजीकरण, 20 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया
Fri, 12 Jul 2019 02:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में बेरोजगार पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पुरुष और महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया के तहत वीरवार को डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट एंड काउंसलिंग सेंटर जम्मू में सात सौ के करीब पंजीकरण हुए। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। उमस भरी गर्मी के बावजूद पंजीकरण करवाने के लिए सुबह से डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट सेंटर में काफी संख्या में पीजी डिग्री धारक पहुंचे थे।
पंजीकरण कराने आए अभ्यर्थी काफी परेशान दिखे। उनका कहना था कि उन्हें पंजीकरण के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं थी। पहले 12 तारीख को अंतिम तिथि रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट एंड काउंसलिंग सेंटर जम्मू में सुबह से दस बजे से लंबी लाइनें लगी थीं। रोजगार निदेशालय ने सभी जिला रोजगार सेंटर को पीजी डिग्री धारकों, बेरोजगारों का पंजीकरण करने को कहा था। अभ्यर्थियों का कहना था कि निदेशालय की ओर से पहले से इस संबंध में जागरूक नहीं किया गया।
निदेशालय की ओर से वीरवार को जारी सूचना में 12 जुलाई को पंजीकरण का अंतिम दिन बताया था। इसके चलते काफी संख्या में अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पहुंचे थे। वहीं पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए निदेशालय की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। पंजीकरण सेंटर में न तो पानी और न ही किसी फैन की सुविधा मुहैया करवाई गई थी। डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट एंड काउंसलिंग सेंटर जम्मू के उप निदेशक डी एंड सीसी मनीषा कौल ने कहा कि सेंटर में सात सौ के करीब छात्रों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी, लेकिन हम अभ्यर्थियों से 20 से पहले-पहले तक पंजीकरण कराने के लिए कह रहे, ताकि समय पर रिपोर्ट बन पाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास कम संसाधन होने के बाद भी सुबह से कार्य कर रहे हैं। खुद पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। पीजी पंजीकरण के साथ डिस्ट्रिक्ट इंप्लायमेंट सेंटर की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में अभ्यर्थियों को जागरूक किया गया।