फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parade college jammu admission 2019 started, arts stream is on demand

जम्मू के महिला कॉलेज परेड में दाखिला प्रक्रिया शुरू, स्नातक आवेदन के मामले में आर्ट्स टॉप पर

Thu, 13 Jun 2019 09:50 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
parade college jammu admission 2019 started, arts stream is on demand
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू के महिला कालेज परेड में स्नातक सेमेस्टर-1 की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल महिला कालेज परेड से आर्ट्स पढ़ने की इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। अन्य विषयों के मुकाबले आर्ट्स के आवेदकों की संख्या कहीं अधिक है। कालेज में आर्ट्स समेत मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीसीए व बीकॉम विषय भी उपलब्ध हैं। इन विषयों के लिए 2000 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनके लिए कुल 2300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


आर्ट्स की सबसे अधिक सीटें होने के साथ ही ज्यादा आवेदन भी बीए के लिए ही आए हैं। आर्ट्स में कुल 1318 आवेदन और मेडिकल के लिए 468 आवेदन आए हैं। वहीं नॉन मेडिकल के लिए 170 आवेदन आए हैं। बीसीए के लिए 28 और बीकॉम के लिए 310 आवेदन आए हैं। अभी कालेज में सेमेस्टर-1 की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसमें 12वीं के  नबंर के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में दाखिले के लिए पहुंची छात्राएं
कालेज में सेमेस्टर-1 में दाखिला करवाने बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंच रही हैं। पहले दिन 12 जून को कालेज में 100 के करीब दाखिले किए गए। दूसरे दिन वीरवार 13 जून को 200 के करीब दाखिले हुए। इसके लिए शिक्षकों की टीम को लगाया गया है, जो दस्तावेजों की जांच कर दाखिला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed