फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12th board result out in jammu kashmir

J&K: 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बेटियों ने फिर फहराया परचम

Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
12th board result out in jammu kashmir
टॉपर वंशिका गुप्ता अपने अभिभावकों के साथ - फोटो : Amar Ujala
समर जोन के बारहवीं की परीक्षाओं में एक बार फिर बेटियों ने परचम फहराया है। वे मेरिट के साथ पास प्रतिशत में भी आगे रही हैं। जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों के  साइंस, कामर्स और आर्ट्स विषयों की मेरिट सूची में 64 विद्यार्थियों (कुल दस पोजीशन) ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


इसमें 48 पर लड़कियों और बाकी पर लड़कों का कब्जा रहा है। तीनों फैकल्टी विषयों के पहले स्थान पर भी बेटियां ही हैं। परीक्षा परिणामों में कुल 38895 विद्यार्थियों में से 19906 (51 फीसदी) उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2016 में 49 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। 
विज्ञापन


आर्ट्स, कामर्स और साइंस विषय की परीक्षाओं में कुल 17866 छात्राएं बैठीं, जिसमें 55 फीसदी के साथ 9778 छात्राएं सफल हुईं। छात्रों में कुल 21029 में से 48 फीसदी के साथ 10128 उत्तीर्ण हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नतीजों में लड़कों में आर्ट्स विषय में कुल 8295 में से 2233 (27 फीसदी), कामर्स में कुल 1730 में से 983 (57 फीसदी) और साइंस विषय में कुल 11004 में से 6912 (63 फीसदी) छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।


लड़कियों में आर्ट्स विषय में कुल 9809 में से 4104 (42 फीसदी), कामर्स में कुल 1037 में से 821 (79 फीसदी) और साइंस विषय में कुल 7020 में से 4853 (69 फीसदी) छात्राएं उत्तीर्ण हुईं हैं। बोर्ड के अनुसार परीक्षा नतीजों की घोषणा के पंद्रह दिन के भीतर आगामी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी आवेदन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed