फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shortage of water in lower panchayat ward number six

लोअर पंचायत के वार्ड नंबर छह में पानी की भारी किल्लत

Mon, 20 Oct 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा Updated Mon, 20 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
shortage of water in lower panchayat ward number six

लोअर बीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले छह महीने से पीएचई विभाग की मोटर खराब है। इसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है।

विज्ञापन


विभाग के उदासीन रवैये के चलते लोगों में रोष पनप रहा है। गुस्साए लोगों का कहना है कि अगर एक-दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड के पंच गुलाम नबी ने बताया कि जिस ट्यूबवेल से वार्ड में पानी की सप्लाई आती थी, उसकी मोटर छह माह पहले खराब हुई थी। इसे आज तक ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने इलाके की एक अन्य पाइप लाइन से वार्ड के पाइप को जोड़ कर पानी की सप्लाई दी। तब थोड़ा बहुत पानी आना शुरू हुआ था। अब एक महीने से विभाग ने पानी वह जोड़ भी काट दिया है। इसके बाद इलाके में पानी आना बंद हो गया।


ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को मोटर ठीक करने की मांग की, लेकिन विभाग के लोग आजकल कहकर आनाकानी कर रह हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि समस्या हल नहीं होने पर हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। इसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारी पानी की किल्लत के बारे में जानते हुए भी आंखें बंद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed