{"_id":"44506b765ec01705cc049fb6d255b02e","slug":"ration-caught-the-black-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी करते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,अखनूर
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप में चौकी चौहरा पुलिस ने डीलर को गिरफ्तार किया है। उसने एक व्यक्ति को दो बोरी राशन बेचा था, जबकि उपभोक्ताओं को पिछले एक महीने से राशन नहीं बांटा जा रहा है। चौकी चौहरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्गयाल पंचायत के एक बक्करवाल व्यक्ति को राशन से भरी दो बोरियां ले जाते देखा गया। इस पर लोगों ने उससे पूछताछ की कि आखिर उसे इतना राशन कहां से मिल गया। इस पर बक्करवाल ने बताया कि उसने यह राशन नकदी देकर स्थानीय राशन डिपो के डीलर खरीदा है।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीण हैरान हो गए कि डीलर एक महीने से राशन नहीं होने की बात कहकर लोगों को राशन नहीं दे रहा है। लेकिन डिपो पर राशन है, तभी तो उसने बेचा है।
राशन की कालाबाजारी होने की खबर लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने डीलर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन