फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pray to God for peace in the society of eunuchs

किन्नरों ने की समाज में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना

Tue, 23 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर Updated Tue, 23 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pray to God for peace in the society of eunuchs

क्षेत्र के किन्नर नूर कली की मौत के तीन महीने के बाद उसकी याद में आल इंडिया किन्नर समाज की तरफ से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुलाबो औ र सुनीता की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में ढाई सौ किन्नरों ने भाग लिया।

विज्ञापन


30 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मलेन में नूर कली की याद में नाच-गाने संगीत सहित कई कार्यक्रमों के साथ भगवान से समाज में शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर कस्बे के कमेश्वर पैलेस में मेला भी लगा जिसमें किन्नरों ने खरीदारी की। सोमवार को दो किन्नरो की शादी करवाई।

इस के उपरांत बारात का आयोजन किया गया। यह बारात कमेश्वर मंदिर से शुरू हुई, जिसमें एक रथ पर दूल्हा और दुल्हन को बैठा करके गाजे बाजे के साथ अन्य किन्नर आगे नाच गा रहे थे।
विज्ञापन


किन्नरों की बारात कसबे के कमेश्वर मार्केट, बस अड्डा, निर्दोष चौक और सुगंल मोड़ से हो कर गुजरी। बारात के उपरांत प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।

किन्नरों के सम्मेलन में बीकाम डिग्री होल्डर किन्नर बंटी (चंडीगढ़) प्रिया (दिल्ली) ने बताया समाज में किन्नरों को हर वर्ग से प्यार मिलता है मगर इस के साथ हमें जो हक मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता क्यों समाज में कुछ लोगों की सोच ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज में भ्रूण हत्या और दुष्कर्म की घटना में बढ़ोतरी हो रही है इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठाने होंगे।


समाज के हर वर्ग को जागरूक भी होना होगा। उन्होंने बताया कि समाज में खासतौर युवाओं में नशा की लत लग रही है युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। इन सभी बुराईयों को खत्म करने लिए किन्नर समाज भगवान से दुआ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed