फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People in fear for day of shelling by Pakistan

पाक गोलाबारी से दिनभर दहशत मे रहे लोग

Tue, 06 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Tue, 06 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
People in fear for day of shelling by Pakistan

जिला की सीमावर्ती खोडा फारवर्ड पर सोमवार दोपहर बाद जैसे ही तैनात बीएसएफ जवानों को पाक रेंजरों ने निशाना बनाकर गोलाबारी की उस के बाद भारतीय सुरक्षा बलाें के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


सीमा पर इस गोलाबारी से गांव में मवेशियों को चारा डालने गए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। जिसको जो वाहन मिला जान बचाने के लिए भाग निकले।

गोलाबारी जब तेज हो गई तो लोग घरों में फंस गए। बाद में बीएसएफ और पुलिस के बख्तरबंद वाहनों से उन्हें सुरक्षित स्थानों के लिए निकाला गया।

इसबीच खोडा गांव की वृद्ध कृष्णा देवी ने बताया कि सबसे पहले उन के गांव पर ही गोलाबारी की गई थी वे लोग रेंगते हुए बाहर निकले थे।

उन की दो लड़कियां घर में ही फंस गईं थीं गोलाबारी में परिवार के सदस्य किसी का इंतजार तक नहीं कर पा रहे थे। खोडा के ही सुभाष और बलबीर ने बताया कि पाक की ओर से जैसे ही बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाया गया तो उस के बाद दोनों ओर से भीषण गोलाबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


उनका गांव बिलकुल जीरो लाईन पर था वे लोग रेंगते हुए घरों से निकले थे। कई गोले उन के आस पास गिरे थे। उन्हें लग रहा था की वह जीवित नही रहेंगे।

कुछ दूरी पर बीएसएफ के बख्तरबंद वाहन से उन्हें वहां से निकाला गया था। यही हाल सीमा के निकट गांव बैनगलाड के लोगों का था गोलाबारी के बीच उन्हें बख्तरबंद वाहनों से निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्तरबंद वाहन को भी कई गोलियां लगी थीं लेकिन सुरक्षा बलाें ने गांवाें में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य रात तक जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed