{"_id":"5ceb0cd52d43af35940589c734497ded","slug":"fight-betweentraffic-police-men-and-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस कर्मी और युवकों में हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस कर्मी और युवकों में हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 19 May 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना अंतर्गत सोमवार की शाम को तीन युवकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच हाथापाई हो गई।मामला चालान काटने पर हुआ। युवकों ने चालान कटवानेे से मना किया, जिसके बाद बहस हाथापाई पर पहुंच गई। पक्का डंगा पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर कच्ची छावनी चौक से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
चौराहे पर उन्हें एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोक लिया और कागज चेक करने के बाद चालान काटने की बात कही। इस पर युवकों ने प्रार्थना की कि उन्हें इस बार माफ कर दें और वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
लेकिन, ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालान काटने पर अड़ा रहा। इस पर युवकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी में बहस हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने युवकों को पकड़कर और पक्का डंगा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन