फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बंद का जम्मू में रहा मिला-जुला असर

बंद का जम्मू में रहा मिला-जुला असर

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। बालटाल में हुई हिंसा विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शनिवार को जम्मू का असर मिला-जुला रहा। शहर में दुकानें आधी-अधूरी खुली रहीं। सड़कों पर हालांकि मेटाडोर की संख्या कम रही। बंद के बावजूद लोग बाजारों की ओर निकले फिर भी वह फोन पर स्थिति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कठुआ और सांबा जिले में बंद का असर जरूर देखने को मिला। दोनों जिलों में विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने बंद कराकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। साधु समाज के लोगों ने भी बालटाल घटना के विरोध में शहर में रैली निकाली। सरकार तथा स्थानीय प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद और यात्री न्यास के पदाधिकारियों ने बालटाल में हुई हिंसा की कड़ी आलोचना की तथा भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए सरकार, पुलिस प्रशासन को यात्रियों को पूर्ण विश्वास दिलाने की बात कही है। जम्मू शहर में जब लोगों को पता चला कि बंद का असर कम है तो वह घरों से बाजार की ओर निकले। सरकारी दफ्तर खुले थे। लोगों ने फोन पर बंद की सूचनाएं लेने के बाद दुकानें खोलीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिहाड़ी चुंगी पर बजरंग दल ने रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रिहाड़ी स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय के पास पुलिस की जिप्सी खड़ी कर दी गई। सीआईडी वाले भी वहां पर लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed