{"_id":"27-50282","slug":"Jammu-50282-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्सों के लिए आज निकलेगी पहली कट आफ मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्सों के लिए आज निकलेगी पहली कट आफ मेरिट
Jammu
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू (ब्यूरो)। जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आज पहली कट आफ मेरिट जारी की जाएगी। जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षा में अच्छे प्वाइंट से उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों में आवेदन पत्र जमा करवाया है। वहीं एंट्रेंस परीक्षा के प्वाइंट, ग्रेजुएशन और कैटेगरी के अंकों को मिलाकर कट आफ मेरिट जारी की जाएगी। बायो टेक्नोलॉजी, जूलोजी, गणित, बाटनी में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा करवाए हैं। इन विभागों में विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। अंग्रेजी, उर्दू, डोगरी, हिंदी, संस्कृत के लिए भी विद्यार्थियों ने फार्म जमा किए हैं।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीलम सर्राफ ने बताया कि पीजी कोर्सों में दाखिला देने के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों की ओर से कट आफ मेरिट की लिस्ट तैयार कर ली गई है। प्रो. नीलम सर्र्राफने बताया कि शुक्रवार को सभी विभागों में नोटिस बोर्ड पर कट आफ मेरिट लिस्ट को लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कट आफ मेरिट के जारी होते ही विभागों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी संबंधित विभागों में जाकर फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी कट आफ मेरिट इक्कीस जुलाई को जारी की जाएगी।