फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   उधमपुर में पांच हजार यात्रियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था

उधमपुर में पांच हजार यात्रियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था

Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। बर्फबारी, यात्रा बंद होने के दौरान उधमपुर में साढ़े पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

शहर के आसपास धार्मिक स्थलों और सराय में ठहरने की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा बीच इन श्रद्धालुओं को रखा जाएगा। प्रशासन ने पहले से ही लंगर व्यवस्था की गई है। दस लंगर कमेटियां भी जिले के आसपास व हाईवे पर लंगर लगा रही है। अगर कोई प्राकृतिक आपादा या अन्य कारणों से यात्रा को रोका जाता है, तो यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस, सिविल एवं यात्रा प्रबंधन प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। हाईवे का भी जायजा लिया गया। जहां सुरक्षा नाके और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। अगले सप्ताह से सभी तैनात हो जाएंगे। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त व यात्रा प्रबंधन के नोडल अधिकारी विकास शर्मा के अनुसार प्रशासन की तरफ से सभी स्थान तय कर लिए गए हैं। इनमें कुछ सरकारी इमारतें और कुछ निजी इमारतें हैं। इन सभी इमारतों में आपातकाल परिस्थिति में पांच से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पहले देखा गया है कि कई बार यात्रा रोक दी जाती है। रामबन, बनिहाल से पहले उधमपुर में ही यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उधमपुर में अगर यात्री रुके तो करीब साढ़े पांच हजार यात्रियों को एक साथ एक समय में ठहराया जा सकता है। यात्रियों के लिए उम्दा प्रबंध किए गए हैं। सभी धार्मिक एवं सामाजिक सोसायटियों से भी संपर्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed