फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जेल मेें जैमर लगाए जाने से पहले लगेंगे इंटरकाम

जेल मेें जैमर लगाए जाने से पहले लगेंगे इंटरकाम

Tue, 21 Jan 2014 05:49 AM IST
Jammu
Jammu Updated Tue, 21 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। सेंट्रल जेल जम्मू और श्रीनगर में मोबाइल सेवा को पूरी तरह बंद करने के लिए लगाए जा रहे जैमर से पहले इंटरकाम सुविधा लगाई जा रही है। मोबाइल सेवा बंद होने के कारण अधिकारियों की अन्य चौकी, नाकों, किचन, अस्पताल आदि के स्टाफ से बात करने के लिए इंटरकाम सुविधा को लगाने का फैसला किया गया। कई बार बाहर से भी किसी अन्य विभाग के अधिकारियों व स्टाफ का फोन आने पर बातचीत करने के लिए इसे बेहद सुरक्षित व सुविधाजनक माना जा रहा है। जैमर लगाने से विस्फोट या अन्य संदिग्ध चीजें भी काम करना बंद कर देंगी और जेल सुरक्षा और कड़ी होने का दावा किया जा रहा है। एडीजीपी जेल राजेंद्र के अनुसार दोनों प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जेल में जैमर लगाने का प्रस्ताव 2006 में कोट भलवाल सेंट्रल जेल से सिम कार्ड, मोबाइल, कूलर आदि बरामद होने के बाद रखा गया था। सात साल की इस लंबी प्रक्रिया के बाद पिछले साल ही जैमर लगाने का टेंडर निकला गया और दिल्ली की एक कंपनी को इसका ठेका दिया गया है। कंपनी ने जैमर लगाने के लिए मूल ढांचे का निर्माण करना शुरू कर दिया। इसी बीच, जैमर लगने के बाद की प्रक्रिया पर विचार के बाद पाया गया कि आधिकारिक फैसलों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच संवाद की जरूरत है। एक कम्युनिकेशन केंद्र की जरूरत है। काफी सोच-विचार के बाद जेल के अंदर इंटरकाम की सुविधा मुहैया कराने पर विचार किया गया। जेल प्रशासन ने सुविधा को मुहैया कराने को बीएसएनएल से संपर्क किया है। बीएसएनएल ने जेल में इंटरकाम लगाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है जनवरी तक इंटरकाम का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी बीच, जैमर लगाने का मूल ढांचा भी तैयार हो जाएगा और सेंट्रल जेल कोट भलवाल के अंदर व नजदीक कोई भी मोबाइल फोन या संदिग्ध वस्तु नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed