फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   केमिस्ट्री-फिजिकल एजूकेशन विभाग क्वार्टर फाइनल में

केमिस्ट्री-फिजिकल एजूकेशन विभाग क्वार्टर फाइनल में

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय के मैदान पर चल रही अंतर विभागीय ट्वंटी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत केमिस्ट्री और फिजिकल एजूकेशन विभागों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए मैच में केमिस्ट्री विभाग ने लॉ स्कूल को चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में फिजिक्ल एजूकेशन ने बिजनेस स्कूल को हराया।
विज्ञापन

टास जीत कर लॉ स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 128 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। केमिस्ट्री ने निर्धारित लक्ष्य छह विकेट के नुकसान पर 18 ओवरों में पूरा कर लिया। लॉ स्कूल की ओर से वहीद ने सबसे ज्यादा 56 रन, जबकि साहिल कुमार ने बाइस और अरफान गन्नई ने बारह रन बनाए। केमिस्ट्री की ओर से अतुल कुमार, अमनीश सिंह और भवानी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। केमिस्ट्री विभाग की ओर से महीर ने 48 रन, जबकि अतुल ने बीस रनों का योगदान दिया। लॉ स्कूल की ओर से साहिल शर्मा और अच्चुत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में फिजिकल एजूकेशन विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से तकदीर सिंह ने 68, जबकि सुनील शर्मा ने पच्चीस और विनय मन्हास ने इक्कीस रनों का योगदान दिया। जीत के लिए विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बिजनेस स्कूल की टीम 15.3 ओवरों में 91 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से दीपक राना ने 29 और मधुकर खुल्लर ने छब्बीस रन बनाए। इसके अलावा इम्तियाज ने चौदह रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रणवीत सिंह और राहुल शर्मा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैचों में विजय डोगरा और पंजक ससन ने अंपायर, जबकि सपपाल ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed