{"_id":"27-28528","slug":"Jammu-28528-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बाक्सिंग के विजेता सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बाक्सिंग के विजेता सम्मानित
Jammu
Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर किक बाक्सिंग एसोसिएशन ने हाल ही में पुणे में हुई एशियन किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किक बाक्सरों को सम्मानित किया। इसमें विभिन्न भार वर्गों में राज्य के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर कई पदक अपने नाम किए।
चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने पर राज्य से पांच खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया था। राज्य की ओर से राजेंद्र सिंह ने 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमी लाइट में कजाकिस्तान के प्रतिद्वंद्वी से फाइनल में हार से रजत पदक हासिल किया। खिताबी मुकाबले में सिंह ने सामने वाले को कड़ी टक्कर दी। इसी तरह अरुण सिंह ने 75 भार के फुट कांटेक्ट (दो बार अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता), भानू प्रताप सिंह ने 65 भार फुट कांटेक्ट और पवन कुमार शर्मा ने 70 किलोग्राम भार में सेमी कांटेक्ट में कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
राज सिंह नरानिया को वियतनाम के खिलाड़ी से क्वार्टर फाइनल में हार मिली। एसोसिएशन के प्रधान शेख ओवेस, उपप्रधान एचके लोहिया, रंजीत कालरा, विजय सराफ, महासचिव कुलदीप हांडू ने विजेताओं की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। एसोसिएशन की ओर से आगामी 27-30 मार्च को हो रही चौथी जेएंडके स्टेट किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में सम्मानित किया जाएगा।