{"_id":"5f658e8a8ebc3e7496481db7","slug":"udhampur1600491146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने स्वास्थय विभाग और पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन ।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लोगों ने स्वास्थय विभाग और पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने स्वास्थय विभाग और पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन ।
विज्ञापन
कहाः- जल्द समस्याएं दूर न हुई तो उतरेगें सड़कों पर ।
चिनैनी रोहित गुप्ताः13-09-2020ः- जिस तरह सरकार कहती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में ही भारत बसता है यह बिल्कुल सत्य है मगर पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का टोंटा रहता है यह भी सत्य है और इन समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए ऐसे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा । पंचायत मतलोआ ए के लोगों ने रविवार को स्वास्थय विभाग व पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि घाड़ियां पीएचसी में एंबुलेंस होती तो शायद कई जाने बच सकती थी साथ ही सड़क की खस्ता हालत को सुधारा होता तो चिनैनी का सफर करने में दिक्कते नही आती । प्रदर्शन मतलोआ ए के सरंपच ओनकार चंद की अध्यक्षता में हुआ जिसमें नायव सरपंच पवन कुमार व स्थानीय लोग भी मौजद थे । प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि पीएमजीएसवाई सड़क का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों की दिक्कते बढ़ जाती है, एक घंटे के सफर में दो से ढाई घंटे लग जाते है और बिमारी की स्थिती में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है । उन्होनें कहा कि घाड़ियां की एंबुलेंस दूसरी जगह अटैच की गई है जबकि कुछ स्टाफ भी दूसरी जगह अटैच है यदि प्रशासन का ध्यान होता तो बड़ा हादसा टल सकता था । उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नही है, उन्होनें कहा कि यदि जल्द ही गांव घाड़ियां पीएचसी में स्टाफ की कमी और एंबुलेंस वापस न की तथा पीएमजीएसवाई सड़क की हालत में सुधार न हुआ तो लोग सड़कों पर उतर जाएगए ।