फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health worker deployed in nasoon nala area

नसून नाला इलाके में स्वास्थ्य टीम तैनात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
health worker deployed in nasoon nala area
नसू नाला में सैनिटाइज करते हैं - फोटो : AMAR UJALA
चिनैनी।पिछले दिनों नरसू नाला एरिया में कोरोना के चार मामले सामने आए थे जिसके बाद से करीब 3 किलोमीटर एरिया तक स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है और कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में जो भी आए थे उनके साथ कांटेक्ट किया जा रहा है ! करीब 15 लोगों को अभी तक उक्त टीम द्वारा उधमपुर भेजा गया है इसके अलावा जो बाकी सर्वे इलाके में बचा है उसे भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है ! उधर कई बार इलाके में सैनिटाइज भी किया जा रहा है ! स्वास्थ्य विभाग की टीम मे कुद के डॉक्टर संदीप भारद्वाज, सीनियर फार्मासिस्ट विजय कुमार शर्मा तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद हैं जिनके द्वारा लोगों को लॉक डाउन का पूरा पालन करने और किसी से भी गले न मिलने तथा हाथ ना मिलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही हाथों को बार-बार धोने और साफ-सफाई रखने के लिए भी कहा जा रहा है  ! स्वास्थ्य विभाग की टीम एक अप्रैल से मौके पर तैनात है जो पूरे इलाके पर ध्यान दे रही है ! बता दें कि कुछ दिन पहले इस इलाके से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद से जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तो तैनात ही है तथा जहां पर सैनिटाइज भी किया जा रहा है ! ------------------------- दूसरे दिन भी नहीं खुली दुकाने, लॉक डॉउन का किया गया पूरा पालन ! क्षेत्र में लॉक डाउन के चलते जहां जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात है तो वही लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र की दुकान में पूर्ण रुप से बंद रही ! क्षेत्र में जरूरी सामानों वाली दुकानें भी नहीं खुली और लोगों की आवाजाही पर भी भारी असर देखने को मिला हालांकि जो इक्का-दुक्का लोग कस्बे में पहुंच रहे थे सुरक्षाकर्मी उनसे कस्बे में आने की वजह भी पूछ रहे थे कि वह किस मकसद से कस्बे में पहुंचे हुए हैं और यदि कोई ऐसे ही कस्बे में आ रहा है तो उन्हें वापस भेजा जा रहा था तथा कहा जा रहा था कि लॉक डाउन का पूरा पालन करें  ! वहीं कई गाड़ियों को भी वापस किया गया !
विज्ञापन

health worker deployed in nasoon nala area
नरसू नाला में तैनात स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
नरसू नाला में तैनात स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed