{"_id":"5e8b287c8ebc3e76a420ff67","slug":"terminated-nurses-and-others-on-strike173","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी राजोरी से निष्कासित की गई नरसे हड़ताल पर कहा जब तक फिर से नहीं लगाएंगे हड़ताल रहेगी जारी.","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीएमसी राजोरी से निष्कासित की गई नरसे हड़ताल पर कहा जब तक फिर से नहीं लगाएंगे हड़ताल रहेगी जारी.
फिर से नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर जीएमसी राजोरी की नसें प्रदर्श
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
राजौरी । सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में कांट्रेक्चुअल पर लगाई गई नर्सों को निष्कासित किए जाने के बाद उनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नुर्से व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे और फिर से उन्हें फिर से नियुक्त किए जाने की मांग करते रहे। जीएमसी राजोरी के गेट के बाहर सड़क जाम कर बैठे गुस्साए नर्सों व अन्यों ने बताया कि इस समय लॉक डाउन के चलते करोना के डर के चलते उनकी सख्त जरूरत है लेकिन पता नहीं क्यों सरकार उनके साथ यह भेदभाव कर रही है। उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह लोग विपरीत परिस्थिति में भी काम कर रहे थे और कोरोना से संक्रमित मरीजों की पूरी सेवा कर रहे थे फिर भी ना जाने क्यों सरकार ने उनकी सेवाओं को जारी नहीं रखा और 1 साल पूरा होने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया। वही उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उन्हे फिर से नियुक्त करने के आदेश जारी करें ताकि वह लोग बेरोजगार ना हो। वही हड़ताल कर रहे नर्स व अन्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उन्हें फिर से नियुक्त नहीं करती उनकी हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
निष्कासित किए जाने के बाद जीएमसी की राजोरी की नसें हड़ताल पर
- फोटो : AMAR UJALA
निष्कासित किए जाने के बाद जीएमसी की राजोरी की नसें हड़ताल पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।