फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   some villages of manjakote declared red zone.

मंजाकोट के कई गांव रेड जोन घोषित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
some villages of manjakote declared red zone.
NA - फोटो : AMAR UJALA
राजोरी। राजोरी के मजाकोट तहसील के गांव को किया रेड जोन घोषित मंजाकोट क्षेत्र के तीन लोगों में पाएगे क्रोना के पॉजिटिव लक्षण. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी जिले की मंजाकोट तहसील के उन गांवों को डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट ने रेड जोन व बफर जोन घोषित कर दिया है जहां पर एक डाक्टर व उसके परिवार के दो अन्य सदस्य मै करोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए थे. डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट राजोरी मोहम्मद नजीर शेख ने एक नोटिस जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि मंजाकोट तहसील के उन घावों को और रेड जोन औऱ बफर जोन करार दे दिया गया है जहां के लोग उस डॉक्टर के संपर्क में थे जो डॉक्टर सबसे पहले कोरोना को लेकर पॉजिटिव पाया गया था. डीएम के अनुसार मंजाकोट के सरोला, देरी धरिया, मंगलनाड और कोटली ऐसे गांव है जिनकी अधिक लोग संकर्मित डॉक्टर के संपर्क में थे और उन सभी गांवो को रेड जोन करार दे दिया है। इतना ही नहीं डीएम ने उक्त गांवों से जुड़े अन्य सभि गांवों को बफर जोन करार दे दिया है। डीएम के अनुसार उक्त गांव से जुड़े अन्य गांव को बफर जोन करार दे दिया है. डीएम के अनुसार मंजकोट, बिजी, राजोरी सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन को चलने पर पूरी तरह से रोक है और किसी भी तरह की आवाजाही ठप कर दी गई है। डीएम ने बताया कि मंजाकोट में कोरोना के पोस्टिव लक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है।, ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। वहीं डीऍम ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की कोई गतिविधि देखी गई तो उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने तहसीलदार व पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोगों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का ध्यान रखें और किसी प्रकार की कोई कमी लोगों को नहीं आनी चाहिए। याद रहे कि मंजाकोट के निवासी एक रिटायर्ड डॉक्टर मैं कुछ दिन पहले कोरोना के पॉजिटिव लक्षण पाए गए थे जो कि जीएमसी जम्मू में भर्ती है। वही डॉक्टर के संपर्क में आए कुछ अन्य लोगों के सैंपल की जांच की गई तो दो अन्य लोगों को मैं बी पॉजिटिव लक्षण पाए गए जिनमें एक डॉक्टर के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है वह एक उसके गांव का अन्य व्यक्ति है। डॉक्टर में पॉजिटिव लक्षण पाए जाने के बाद मंजाकोट के सैकड़ों लोगों को घरों से निकालकर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है और उनके सैंपल जांच के लिए जम्मू भेजे है और प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

some villages of manjakote declared red zone.
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed