{"_id":"60718ab28ebc3ee64c6c1d37","slug":"rajouri1618053810","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वी कक्षा का गलत प्रश्न पत्र खोलने पर तीन लेक्चररोे को ससपेंड करने के लिए निदेशक को लिखा पत्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
12वी कक्षा का गलत प्रश्न पत्र खोलने पर तीन लेक्चररोे को ससपेंड करने के लिए निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वी कक्षा का गलत प्रश्न पत्र खोलने पर तीन लेक्चररोे को ससपेंड करने के लिए निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन
17 अप्रैल वाला प्रश्न पत्र 7 अप्रैल को ही खोल कर बच्चो मे बाँट दिया
उच्च अधिकारियो को भी नहीं दी जानकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी.
जम्मू संभाग में समर जोन के तहत चल रहे 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2 सीनियर लेक्चररो ने 17 अप्रैल को होने वाला पेपर 7 अप्रैल को ही खोलकर बच्चों में बांट दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी चौधरी गुलजार हुसैन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नौशेरा शिक्षा जोन के कलसिया स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए 12वी कक्षा के परीक्षा केंद्र नंबर 34810(ए) में 7 अप्रैल को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी लेकिन एग्जाम केंद्र में तैनात सुपरिंटेंडेंट सीनियर लेक्चरर कुलबीर सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट कार्यकारी लेक्चरर सतवींदर सिंह ने ध्यान से काम नहीं किया और लापरवाही बर्तते हुए 17 अप्रैल को होने वाला फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स का प्रश्न पत्र 7 अप्रैल को खोलकर 10 बच्चों में बांट भी दिया। इतना ही नहीं स्कुल स्कुल के सेकंड इंचार्ज सीनियर लेक्चरर भूपिंदर सिँह ने भी बढ़ी लापरवाही बर्तते हुए प्रश्न पत्र के पैकेट को बिना देखे ही उसपर पर हस्ताक्षर कर खोलने की अनुमति दे डाली।
सीईओ के अनुसार परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट और स्कूल के सेकंड इंचार्ज को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने उच्च अधिकारियो के समक्ष सच बोलने और रिपोर्ट करने के बजाए इतनी बढ़ी गलती को छुपाने का प्रयास किया । वहीँ ज़ब सीईओ को सूत्रों से यह ज्ञात हुआ कि उक्त केंद्र में गलत प्रश्न पत्र खोलकर बच्चों में बांट दिया तो उन्होंने तत्काल जांच की और पाया की तीनों ने सच को छुपाया है । वहीँ मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीईओ राजोरी ने शिक्षा विभाग के निदेशक को तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और तीनो को तत्काल ससपेंड करने के लिए सिफारिश भेजी है। सीईओ राजोरी ने शिक्षा विभाग के निदेशक को तीनों सीनियर लेक्चरर को तत्काल सस्पेंड करने के लिए सिफारिश भेजी है और साथ ही भवानी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और नौशेरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को मामले की गहन जांच कर मात्र 2 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन