फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   बुद्धल में एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

बुद्धल में एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
बुद्धल में एटीएम मशीन में सेंधमारी के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोेरी जम्मू और कश्मीर पुलिस ने राजोेरी ज़िले के बुद्धल इलाके में जम्मू और कश्मीर बैंक के एटीएम में सेंधमारी के प्रयास का मामला सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2021 को जेके बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बुद्धल पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर एटीएम मशीन के केबिन में घुस कर मशीन से रुपए चोरी करने के प्रयास में एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
इसके आधार पर एसएचओ पुलिस स्टेशन बुद्धल इंस्पेक्टर मुस्ताज चौधरी के नेतृत्व वाली टीम द्वारा जांच शुरू की गई थी। । सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की गई और कई संदिग्धों को हिरासत मे लेकर कर कड़ी पूछताछ की गई। जांच के दौरान विकसित तथ्यों के आधार पर पुलिस पार्टी ने दो संदिग्धों मोहम्मद फारूक और अब्दुल अजीज दोनों निवासी डंडोत बुद्धल को गिरफ्तार किया। वहीँ उनके खुलासे के आधार पर अपराध के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed