{"_id":"60718a8c8ebc3e8cf75e8687","slug":"rajouri1618053772","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोेरी: पशु तस्करी के प्रयास को पुलिस ने बनाया नाकाम, मुक्त कराए दस पशु, तस्कर फरार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राजोेरी: पशु तस्करी के प्रयास को पुलिस ने बनाया नाकाम, मुक्त कराए दस पशु, तस्कर फरार
Sat, 10 Apr 2021 04:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोेरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोेरी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 10 पशुओं को ले जा रहे एक वाहन को जब्त कर पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। मुग़ल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर होने वाली पशु तस्करी के खिलाफ राजोेरी के थन्नामंडी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थन्नामंडी की एक पुलिस पार्टी गश्त पर थी। तभी बेहरोट क्षेत्र में एक वाहन को रोकने के लिए संकेत दिया गया। वाहन को रोकने के बजाय वाहन चालक ने पुलिस पार्टी से बचने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच करने पर पुलिस ने वाहन में 10 पशुओं को पाया। जिन्हें मुक्त कर चालक की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन