फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   कालाकोट के पूर्व विधायक की कोरोना से मौत

कालाकोट के पूर्व विधायक की कोरोना से मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
कालाकोट के पूर्व विधायक का कोरोना से निधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी जिले की कालाकोट विधान सभा क्ष्त्र के पूर्व विधायक और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता ठाकुर रशपाल सिंह का सोमवार सुबह कोरोनावायरस और कुछ अन्य शारीरिक बीमारियों के कारण निधन हो गया। सियालसुई कालाकोट के निवासी सिंह कालाकोट विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव जीत चुके हैं और दशकों से नेकां के नेता थे। इतना ही नहीं वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2015 तक वो उमर अब्दुल्ला नेतृत्व वाली सरकार के दौरान राज्य किसान सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे थे। वहीँ अधिकारियों ने बताया कि पूर्व विधायक को रविवार शाम को कुछ शारीरिक समस्या के चलते उन्हें श्री माता वैष्णो देवी नरयाणा अस्पताल कटरा ले जाया गया जहां उन्होंने भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने रात को लगभग 2 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक को कटरा अस्पताल मे भर्ती करते समय उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीँ इस संबंध मे ज़ब उपायुक्त (डीसी) राजोरी मोहम्मद नजीर शेख से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मुझे बताया गया है कि पूर्व विधायक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में किसी भी भीड़ को रोकने के लिए इलाके में पुलिस की तैनाती की गई थी और कोविड 19 के सभी एसओपी का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया गया है
विज्ञापन
राजोरी के कुछ और क्षेत्रों को डीसी ने किया रेड जोन घोषित. वही राजोरी शहर के वार्ड नंबर 8 और 9 में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजोरी मोहम्मद नज़ीर शेख ने रेड उक्त वार्डो के कुछ स्थानों को रेड जोन घोषित कर दिया. डीएम के अनुसार वार्ड नंबर 8 स्थित डिप्टी डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट के कार्यालय के पुराने भवन के आस पास का एरिया और वार्ड नंबर 9 के वॉटर टैंक के आस पास का एरिया रेड जोन करार दिया गया है। उक्त स्थानों मे किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed