फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people kept in PG college quarentien facing problems

राजौरी के सरकारी पीजी कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे लोगों को आ रही परेशानियां।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
people kept in PG college quarentien facing problems
राजौरी के सरकारी पीजी कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे लोगों को आ रही परेशानियां क्वॉरेंटाइन में रखे गए एक व्यक्ति ने ट्वीट कर जताया रोष. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी. घातक कोरोनावायरस के प्रकोप से अन्य लोगों को बचाने के लिए राजौरी के सरकारी पीजी कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन में रखे के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीजी कॉलेज के क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों में से एक बिलाल खान नामक व्यक्ति ने ट्वीट कर कड़ा रोष जताते हुए बताया कि पीजी कॉलेज में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदिल के अनुसार उनका कोरोना को लेकर टेस्ट किया गया था लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई है उनके अलावा पीजी कॉलेज में और भी बहुत सारे नेगेटिव वाले लोगों को रखा गया है, जिन्हें 2 हफ्ते के लिए क्वॉरेंटाइन में रहना है। लेकिन प्रशासन हर रोज अन्य क्षेत्रों से लाए हुए लोगों को भी पीजी कॉलेज के क्वॉरेंटाइन में ही रख रहा। उन लोगों को भी पीजी कॉलेज के क्वॉन्टाइल में रखा जा रहा है जिनके अभी टेस्ट होने बाकी है। ऐसे में यदि उनमें से किसी का भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह अन्य लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा पईजी कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया है। साफ सफाई के लिए भी कोई खास बंदोबस्त नहीं किए गए हैं और लोगों को भारी भीड़ की तरह वहां पर धकेला जा रहा है। आदिल के अनुसार जो वहां पर स्टाफ नियुक्त किया गया है वह भी सही तरीके से अपनी ड्यूटी अंजाम नहीं दे रहा पर बड़ी लापरवाही से काम कर रहा है जिससे क्वॉरेंटाइन में रखेंगे लोगों को बहुत अधिक चिंता सता रही है। वही इस संबंध में एडीसी राजोरी शेर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पीजी कॉलेज में जो पहले से रखे गए लोग हैं उनको बाद में रखे हुए लोगों से अलग रखा जा रहा है। जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पहले नेगेटिव आई है उन लोगों को बाद में वहां रखे के लोगों से बिलकुल लग रखा गया और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। एडीसी के अनुसार वहां पर तैनात अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कोई लापरवाही ना बरतें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed