{"_id":"5e8b15ac8ebc3e75df755f2d","slug":"landslide-in-kotranka108","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजौरी के कोटरंका में जमीन धंसने का मामला. मलबे के नीचे दबे चार मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त. पांच अन्य को भारी खतरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राजौरी के कोटरंका में जमीन धंसने का मामला. मलबे के नीचे दबे चार मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त. पांच अन्य को भारी खतरा
राजूरी के अप्पर कंडी में जमीन धंसने से सड़क पर गिरी पस्सी का फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
राजौरी । जिले की कोटरंका सब डिविजन के अपर कंडी पंचायत के खड़यौन गांव में आई पर्सिया और जमीन धंसने के मामले ने करीब दो दर्जन घरों को परेशानी में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में करीब 4 घर मलबे के नीचे दबने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन उन घरों का सारा सामान भी मलबे के नीचे दबने से तबाह हो गया है। वही बेघर हुए 4 परिवारों ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को बचाया व सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। वही गांव मै पस्सियां आने का सिलसिला अभी भी रुक रुक कर जारी है और kareeb 5 और मकान ऐसे बताए जा रहे हैं जो कभी भी मलबे के नीचे दब सकते हैं। वहीं जिला प्रशासन ने क्षेत्र में करीब 25 परिवारों के लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और उन्हें टेंट व अन्य सामान भी मैया करवा दिया है। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जा रही है. वहीं उक्त गांव को कोटरंका मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क भी पस्सियां गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और वहां पर किसी प्रकार के भी वाहन चलने की कोई संभावना नहीं बची है। सड़क पर यातायात ठप्प होने के कारण अन्य लोगों को भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में खाने पीने की वस्तु का भी टोटा है और वह लोग परेशानी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राजूरी के अप्पर कंडी क्षेत्र में जमीन धंसने वाले क्षेत्र का फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
राजूरी के अप्पर कंडी क्षेत्र में जमीन धंसने वाले क्षेत्र का फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।