{"_id":"5e85bf468ebc3e6fc84924d9","slug":"govt-teacher-suspended160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को एक जगह एकत्रित कर मिड डे मील बांटने वाला शिक्षक निलंबित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बच्चों को एक जगह एकत्रित कर मिड डे मील बांटने वाला शिक्षक निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को एक जगह एकत्रित कर मिड डे मील बांटने वाला शिक्षक निलंबित. संवाद एजेंसी राजौरी. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन लगाने के बाद सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कर गई थी। सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों को मिड-डे मील घर में पहुंचाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कहा था कि एक शिक्षक की ड्यूटी लगाकर बच्चों को मिड-डे मील घर-घर पहुंचाया जाये। वहीं जिले के कालाकोट शिक्षा जोन के तहत पढ़ने वाले 1 सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को घर-घर राशन पहुंचाने के बजाय बच्चों को स्कूल में ही एकत्रित कर राशन पाटना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार सरकारी मिडिल स्कूल बैरागोवा के शिक्षक गुरमीत सिंह ने कुछ दिन पहले बच्चों को स्कूल में बुलाया और एक जगह एकत्रित कर उनमें राशन बांटना शुरू कर। शिक्षक द्वारा सरकारी आदेश के उल्लंघन की खबर जब जोनल एजुकेशन अधिकारी कालाकोट को मिली तो उन्होंने तत्काल मामले की जांच करवाई। जांच में पाया गया कि शिक्षक ने बच्चों को एक जगह इकट्ठे कर डे मील बांटा है। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जेडीओ कालाकोट ने गुरमीत सिंह नामक शिक्षक को तत्काल सस्पेंड कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।