{"_id":"5e89f15d8ebc3e77a45bb210","slug":"crpf-airlifted-man65","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ वृद्ध बीमार पति के लिए आई सामने","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीआरपीएफ राजू जी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
राजोरी।लॉकडाउन के दौरान जब सड़क पर सभी परिवहन बंद हैं, तो सीआरपीएफ राजौरी ने एक वृद्ध व्यक्ति की मदद करने के लिए सामने आई जो की ब्रेन हेमरेज से गंभीर हालत मै था। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों राजौरी के 65 साल के वली मोहम्मद को ब्रेन हैमरेज हो गया था और वह गंभीर स्थिति में था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें विशेष उपचार के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके परिवार के सदस्य उन्हें जम्मु में स्थानांतरित करने में असमर्थ थे, क्योंकि उनका एकमात्र पुत्र जो चौकीदार के रूप में मुंबई में काम कर रहा है और साइकिल के माध्यम से 2100 किलोमीटर की यात्रा कर राजौरी पोहच रहा था, और रास्ते में कहीं hai । यह खबर मिलने के तुरंत बाद सीआरपीएफ हरकत में आई और उसे जम्मु में शिफ्ट करने के लिए चॉपर की व्यवस्था की। इस दौरान एसएसपी राजौरी चंदन कोहली और सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां यह उल्लेख करना उचित है कि राजौरी निवासी आरिफ हुसैन मुंबई में एक चौकीदार के रूप में काम करता है और 2 अप्रैल को अपने गंभीर रूप से बीमार पिता के साथ रहने के लिए घर के लिए एक साइकिल पर रवाना हुआ था।बताया जा रहा है कि गुजरात पहुंचने पर राज्य पुलिस ने उसे मदद की पेशकश की और उसे एक ट्रक में बैठा दिया जो उसे अपनी यात्रा पर आगे ले जाएगा। रविवार सुबह गुजरात-राजस्थान सीमा पर पहुंच और अपने घर के लिए रास्ते मै कही है.
विज्ञापन
Trending Videos
सीआरपीएफ राजोरी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
सीआरपीएफ राजोरी के वृद्ध व्यक्ति को जम्मू रेफर करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।