{"_id":"5e8ded778ebc3e76a820fe8e","slug":"auqaf-islamia-rajouri-donates-14-lacs-to-rajouri-administration26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"COVID19 का प्रकोप: प्रशासक औकाफ, व एक महिला शमीम अख्तर ने जिला आपदा प्रबंधन निधि में 14.50 लाख का दान दिया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
COVID19 का प्रकोप: प्रशासक औकाफ, व एक महिला शमीम अख्तर ने जिला आपदा प्रबंधन निधि में 14.50 लाख का दान दिया
औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को राशि देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
* COVID19 का प्रकोप: प्रशासक औकाफ, व एक महिला शमीम अख्तर ने जिला आपदा प्रबंधन निधि में 14.50 लाख का दान दिया संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए जिला स्तरीय कोष जुटाने के लिए प्रशासक औकाफ और चेयरमैन शाहदरा शरीफ तीर्थ समिति अब्दुल कयून डार ने जिला आपदा प्रबंधन कोष में 11 लाख रुपये की राशि का योगदान दिया। वहीँ उनकी पत्नी शमीम अख्तर ने अपनी व्यक्तिगत बचत में से 3.5 लाख की राशि भी दान में दी। डिप्टी कमिश्नर राजौरी मोहम्मद नजीर शेख को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजौरी शेर सिंह की मौजूदगी में चेक सौंपे गए। उपायुक्त राजौरी मोहम्मद नजीर शेख ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन कोष में उनके दान के लिए प्रशासक औकाफ और उनकी पत्नी के प्रयासों की सराहना की। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन राजौरी के पास जिला आपदा प्रबंधन कोष में 25 लाख रुपये की राशि है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे मदद के लिए आगे आएं और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी सामान मुहैया कराने के अलावा ऐसे फंडों में दान करें। उन्होंने यह भी बताया कि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फंड में राशि का इस्तेमाल जिले में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने के लिए किया जाएगा और उक्त राशि से GMC राजौरी के लिए 4 वेंटिलेटर खरीदे जाये गे। उन्होंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन राजौरी की आम जनता को सभी मूलभूत आवश्यकताएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने जनता से अपने घरों में रहकर तालाबंदी के दिशानिर्देशों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Trending Videos
औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को डोनेशन देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
औकाफ इस्लामिआ राजौरी DC को डोनेशन देते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।