{"_id":"5dc1dd418ebc3e5b322d7890","slug":"sports-competition-on-the-gurupurb-poonch-news-jmu1966172183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में अंतर कालेज खेल मुकाबले शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुरूनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में अंतर कालेज खेल मुकाबले शुरू
Wed, 06 Nov 2019 11:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
गुरूनानक देव 550वें प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में खेल मुकाबले शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ नगर स्थित डिग्री कॉलेज में मंगलवार को गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन शतरंज और टेबल टेनिस के मुकाबले कराए गए। जबकि आने वाले दिनों में रस्साकशी, कबड्डी, वालीबॉल जैसे मुकाबले आयोजित कराए जाएंगे, डिग्री कॉलेज पुंछ, मंडी, सुरनकोट और मेंढर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
मंगलवार को खेल मुकाबलों की देखरेख डिग्री कॉलेज पुंछ के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार और प्रो. जसबीर सिंह ने की। जबकि कॉलेज प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और उसके बाद शतरंज और टेबल टेनिस मुकाबले शुरू किए गए।
इस अवसर पर प्रिंसिपल और प्रो. जसबीर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार की तरफ से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जम्मू कश्मीर के छह कॉलेजों को गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव के साप्ताहिक आयोजनों के लिए चुना गया है, जिसमें डिग्री कॉलेज पुंछ भी शामिल है। उच्च शिक्षा सचिव तलत परवेज रोहिला ने तीन दिन पहले यहां से कार्यक्रमों का शुभारंभ करवाया था। उसी काड़ी में मंगलवार से खेल मुकाबले शुरू किए गए हैं।