{"_id":"5e89dc5b8ebc3e77543919d7","slug":"cease-fire-by-pakistan-in-mankote198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
पुंछ।रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सबडिवीजन के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए घंटों गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया ।इस गोलाबारी में कहीं पर भी इसी प्रकार का कोई नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर घंटों भारी गोलाबारी की इस गोलाबारी की से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन कर रह गया । वहीं पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में मुंह तोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से पिछले कई महीनों से नियंत्रण रेखा पर लगातार इसी प्रकार की नापाक हरकत कर आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है जिसका भारतीय सैनिक की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन बावजूद उसके पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।