फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   रामकोट तहसील के स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को पूरे 300 लोगों को कोरोना टीकाकरण किया गया।

रामकोट तहसील के स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को पूरे 300 लोगों को कोरोना टीकाकरण किया गया।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
रामकोट।
विज्ञापन
रामकोट तहसील के स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को पूरे 300 लोगों को कोरोना टीकाकरण किया गया। धर्मेश कुमार डेंटल टेक्निशियन पीएचसी रामकोट ने बताया कि शुक्रवार को करीब 300 लोगों को करोना टीकाकरण किया गया जिनमें रामकोट पीएचसी में डा राज कुमार के नेतृत्व में 100 लोगों को टीकाकरण किया गया । उन्होंने बताया कि जिनमें 76 लोग 45 से 60 की उम्र के है और 24 लोग ही केवल 60 से ज्यादा की उम्र है ।उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग करोना टीकाकरण में रुचि दिखा रहे हैं करोना टीकाकरण के लिए रामकोट पीएचसी में करीब डेढ़ सौ लोग पहुंचे थे।
वैक्सीन कम होने के कारण केवल 100 लोगों को ही टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा गुजरू में डा नीतू देवी के नेतृत्व में 102 लोगों को और उच्चा पिंड पीएचसी सेंटर में डा आरती गुप्ता के नेतृत्व 98 लोगों को टीकाकरण किया गया
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर को करोना टीकाकरण की दुसरी डोज भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed