{"_id":"56db27594f1c1b1c2d8b4cfe","slug":"free-tuition-for-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के खुलेंगे विशेष ट्यूशन सेंटर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्राओं के खुलेंगे विशेष ट्यूशन सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:43 PM IST
सार
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खुलेंगे स्टडी सेंटर
- एकेडमिक स्तर पर शिक्षा का स्तर बढ़ाने की कवायद
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Logo
विस्तार
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स छात्राओं के लिए विशेष स्टडी सेंटर/ट्यूशन सेंटर खोलेगा। इसमें जिले की स्थायी नागरिकता रखने वाली छात्राओं को शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने कई बार के सर्वेक्षण में पाया है कि छात्राओं को एकेडमिक स्तर पर बेहतर शिक्षा की आवश्यकता है इसीलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। दसवीं से उच्च कक्षाओं की छात्राओं को नौकरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए शिक्षा दी जाएगी ताकि वे अच्छी शिक्षा पाकर अपना करियर बना सकें।
विज्ञापन
इसमें बैंक क्लर्क, जेकेसीईटी, एसएसबी और एसएससी के तहत होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं। गांधी नगर, परेड, आरएस पुरा, बिश्नाह, नगरोटा, दोमाना, भलवाल और अखनूर में इसके लिए सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
28 फरवरी से पहले रेड क्रास सोसायटी कार्यालय, कच्ची छावनी में आवेदन जमा करने होंगे। जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह का कहना है कि यह देखा गया है कि नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में छात्राएं पिछड़ जाती हैं।
इसकी वजह कहीं न कहीं परीक्षा की तैयारी में कमी होती है। जिला प्रशासन इन जगहों पर विशेष स्टडी सेंटर खोलेगा। ताकि छात्राओं को ट्यूशन दी जाए।