{"_id":"5db829ac8ebc3e01802ec34a","slug":"thieves-stole-valuables-worth-7-lakhs-from-collector-house-in-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कलेक्टर के घर से चोरों ने उड़ाए छह लाख 72 हजार के गहने और कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कलेक्टर के घर से चोरों ने उड़ाए छह लाख 72 हजार के गहने और कीमती सामान
Tue, 29 Oct 2019 05:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेमेतरा की मौजूदा कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरी का मामला सामने आया है। कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरों ने छह लाख 72 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कलेक्टर के पति राजीव लोचन तिवारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक 27 अक्तूबर की सुबह परिवार दिवाली मनाने बेमेतरा गया। घर का काम देखने वाले अब्दुल कलाम नाम के शख्स ने शाम को करीबन 5.45 मकान के गेट का ताला खोल कर लाइट जलाई। बाद में वो खाना खाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
जब वो वापस आया तो देखा कि घर में सबकुछ अजीब सा है। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। ताला भी टूटा हुआ है। ये देख उसने कलेक्टर के पति के दोस्त को बुलाया। जिसके बाद पता चला कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
चोरों ने घर में रखे गहने, एटीएम कार्ड और एक पुराने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में चोरों ने एटीएम कार्ड से पैसे भी निकाले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें जहां चोरी हुई उस इलाके में मंत्री, आईपीएस अधिकारी और आईएएस अधिकारियों के ही घर हैं।