{"_id":"5a50a5164f1c1b32198b53d2","slug":"teacher-slaughtered-his-wife-and-three-children-after-caught-performing-watching-porn-in-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में अश्लील फिल्म देखते पकड़ा गया टीचर, घर आकर बीवी को दी सजा, बच्चों को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में अश्लील फिल्म देखते पकड़ा गया टीचर, घर आकर बीवी को दी सजा, बच्चों को भी नहीं बख्शा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर के अपने 3 बेटों समेत पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुदकुशी कर ली। डेली मेल के मुताबिक टीचर ने आत्मसम्मान खोने और शर्मिंदगी से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया। दरअसल, कुछ दिन पहले टीचर स्कूल में कंप्यूटर पर पॉर्न फिल्म देखते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
साथी टीचर के मुताबिक 40 वर्षीय स्कूल टीचर एलन हावे स्कूल में पॉर्न फिल्में देखते और गंदी हरकत करते देख लिया गया था। इस घटना के बाद एलन हावे ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिससे उसके रिश्तेदार सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद से शर्मिंदा एलन ने अपनी बीवी और 3 बेटों को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आखिर में एलन ने खुद की भी जान ले ली। यह घटना 29 अगस्त साल 2016 की है। इस घटना की जांच हाल ही में पूरी हुई है।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि एलन हावे काफी डिप्रेस था जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एलन को लगा कि अब उसने समाज में अपना सम्मान खो दिया है, जिसे कभी वापस हासिल नहीं किया जा सकता। वह खुद को समाज का अहम अंग मानता था।
