फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Russian serial killer Mikhail Popkov convicted of killing 22 women, trial for further 59 murders

सबसे बड़ा सीरियल किलर, 22 महिलाओं के साथ रेप और हत्या का दोषी, 59 मामलों में है आरोपी

Fri, 12 Jan 2018 01:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Russian serial killer Mikhail Popkov convicted of killing 22 women, trial for further 59 murders
Mikhail Popkov, Russian Serial Killer

पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा देना होता है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो वहां के लोग कैसे महफूज रहें?

विज्ञापन


घटना रूस की है, जहां एक पुलिसकर्मी ने 22 महिलाओं के साथ रेप किया फिर उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मी मिखाइल पोपकोव 22 महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 2015 से आजीवन कारवास की सजा भुगत रहा है। इसी बीच 53 वर्षीय मिखाइल पोपोकोव बुधवार को साइबेरियन सिटी कोर्ट में पेश किया गया।

उसके अपराध को लेकर घंटों सुनवाई हुई, इस दौरान उसने 59 अन्य लोगों की हत्या करने की बात कबूल कर लोगों को हैरत में डाल दिया। अगर सभी हत्याओं का दोष साबित हो जाता है तो पोपकोव रूस का सबसे बड़ा सीरियल किलर बन जाएगा।
विज्ञापन


इंटर फैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसने सभी वारदातें 1992 से 2010 के बीच की है। पूछताछ में पता चला कि पुलिस की नौकरी के दौरान उसने हत्याओं के लिए गाड़ी में लिफ्ट देने का तरीका चुना। वह देर रात महिलाओं को पुलिस कार में लिफ्ट देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 40 उम्र की महिलाओं को बनाता था शिकार

Russian serial killer Mikhail Popkov convicted of killing 22 women, trial for further 59 murders
Mikhail Popkov, Russian serial killer

महिलाएं सुरक्षा कारणों से उसकी कार में लिफ्ट ले लेतीं थीं मगर उन्हें नहीं पता होता था कि लिफ्ट देने वाला पुलिसकर्मी सीरियल किलर है। पोपकोव हमेशा वारदात उस समय करता था, जब वह ऑफ ड्यूटी होता था।

हत्याओं के लिए वह अपने होम टाउन अंगारस्की जो रूस के इर्कूटस्क ओबलास्ट जिले में पड़ता है, उसके आसपास की लोकेशन चुनता था।  पीड़ित सभी 16 से 40 के बीच की आयु वाली महिलाएं थीं, वहीं पोपकोव ने एक पुरुष पुलिसकर्मी की भी हत्या कर दी थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोपकोव ने खुद को क्लीनर (सफाईकर्मी) बताते हुए कहा कि, वह शहर को वेश्यामुक्त बनाना चाहता है। एक न्यूज साइट से बातचीत में उसने दिसंबर में कहा था कि, महिलाओं को मारने के लिए उसने हथौड़ा या कुल्हाड़ी चुनी। पहले अपराध के बाद उसे थोड़ा सा डर महसूस हुआ था।

उसने बताया कि वह उन्हीं महिलाओं को लिफ्ट देता था जो नशे में होतीं थीं। अपने करियर के दौरान कई महिलाओं से दुष्कर्म करने और मर्डर करते-करते 1998 में पोपकोव रिटायर हो गया था। 

इनवेस्टिगेटर येवगेनी कराचेवस्की ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हत्याओं की अनियंत्रित इच्छा रता है। उस पर मर्डर का पागलपन सवार है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में कई वेश्याएं और नशीली दवाओं की आदी महिलाएं शामिल थी, लेकिन ज्यादातर महिलाएं साधारण परिवार से थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed