{"_id":"57f1fd824f1c1b8b3226f59a","slug":"robbery-with-kim-kardashian-at-a-hotel-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस: होटल के कमरे में किम करदाशियां पर तानी बदूंक, हुई लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेरिस: होटल के कमरे में किम करदाशियां पर तानी बदूंक, हुई लूटपाट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
kim kardashian
अमेरिकी रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के साथ पेरिस के होटल में लूटपाट की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार किम से बंदूक की नोक पर करोड़ों डॉलर और ज्वैलरी लूट ली गई। आरोपी पुलिस की ड्रेस में किम के कमरे में घुसे थे। किम के प्रवक्ता ने बताया, 'पेरिस होटल के जिस कमरे में किम करदाशियां ठहरी हुई थीं उसमें पुलिस की वर्दी में दो हथियारबंद लोग आए और उन्हें बंधी बना लिया।'
विज्ञापन
किम के प्रवक्त ने बताया कि अपने साथ हुई इस वारदात के बाद किम मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गई हैं, हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किम ने अपने साथ हुई वारदात को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि किम पेरिस में फैशन वीक के सिलसिले में पहुंची थी और अपनी मां के साथ एक बड़े होटल में ठहरी थीं। किम के पति न्यू यार्क में रविवार रात कान्य वेस्ट मेडोज फेस्टिवल में व्यस्त थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पेरिस के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन