युवक ने लड़की को दिया शादी का प्रस्ताव, नहीं मानी तो जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती को जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय टीचर बुरी तरह से जल गई थी जिससे कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई।
आरोपी युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पीड़िता मरिया अब्बासी की पहले पिटाई की और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। युवती को जलते छोड़कर आरोपी भाग गया।
सीएनएन के अनुसार, मरिया के परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग किसी मय्यत में दूसरे गांव गए थे। मरिया घर पर एक छोटे बच्चे की देखरेख के लिए अकेली रह गई थी। वो मय्यत में शरीक हो ही रहे थे किसी ने बताया कि उनकी बेटी आग में जल रही है।
गांव तक सड़क न होने से हुई मरिया की मौत
घरवालों ने बताया कि मरिया को कोई अस्पताल पहुंचाता इससे पहले 85 प्रतिशत जल चुकी थी। मारिया के परिवार वाले जिस गांव में गए थे वह घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर था। इसलिए तुरंत कोई मारिया की मदद के लिए नहीं पहुंच सका।
मरिया को जलते देख चार पड़ोसी युवक घर में कूदे और उसे वहां से निकालकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि गांव तक कोई सीधी सड़क होने के कारण युवकों पहले मरिया को एक चेयर में बैठाकर कई किलोमीटर दूर मेन रोड पर ले गए और फिर वहां से एंबुलेंस कर अस्पताल ले गए।
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मरिया ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम दोड़ दिया।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की अभी जांच की जा रही है।